Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस नेता गंगथ के पूर्व विधायक बोध राज के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने बोध राज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। राठौर ने कहा कि बोध राज के निधन से पार्टी ने अपना एक निष्ठावान नेता खो दिया, जो हमेशा ही गरीबों और दलितों के कल्याण के प्रति समर्पित रहते थे। उन्होंने ईश्वर से दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *