Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से तीन मरीजों की मौत हुई है। ये मौतें शिमला में ही हुई हैं। यहां इस संक्रमण से एक महिला और दो पुरूषों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना वायरस से कुल 3532 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 182 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान चंबा जिले में 39, बिलासपुर में 34, कांगड़ा व मंडी जिले में 29-29, शिमला में 26, हमीरपुर में 11, कुल्लू में 9, सोलन में 3 और लाहौल-स्पीति जिले में दो मामले पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 210143 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 203833 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रविवार को 257 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 2756 एक्टिव केस हो गए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *