Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत हुई है। लाहौल-स्पीति जिले में 70 वर्षीय महिला की इस संक्रमण से मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से कुल 3519 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 310 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान चंबा जिले में 83, मंडी में 76, हमीरपुर में 31, कुल्लू में 9, कांगड़ा में 41, बिलासपुर में 40, शिमला में 23,  सिरमौर, लाहौल-स्पीति व सोलन में एक-एक, किन्नौर व ऊना में 2-2  मामले पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 208197 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 202569 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सोमवार को 185 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 2086 एक्टिव केस हो गए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *