नाहन। जिला सिरमौर में 10 अगस्त को लगभग 20000 लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर ने जिला के सभी उपमण्डलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करते हुए दी। उन्होंने कहा कि कल वैक्सीनेशन के लिए लगभग 100 टीम बनाई जा रही हैं और हर एक टीम 250 लोगों को वैक्सीन लगाएगी। हर एक टीम में एक वेक्सीनेटर होगा और एक वैरीफायर होगा। उपायुक्त ने सब डिवीज़न टास्क फाॅर्स और पंचायत लेवल टास्क फाॅर्स को समन्वय स्थापित कर वैक्सीनेशन की रूपरेखा तैयार करने को कहा ताकि जहाँ ज़रूरत हो वहां टीम को भेजा जा सके और सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके।
