Spread the love

शिमला। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा कि कोरोना संकट काल में भी जनता को राहत देने के बजाए सरकार अपनी आय के रास्ते तलाश रही है। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में जहां पहली ही बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त थी, वहीं अब डिपुओं में मिलने वाले तेल और दालों दामों में वृद्धि कर सरकार ने उन पर दोहरी मार की है। 

छाजटा ने आरोप लगाया कि सरकार जनता पर महंगाई थोपने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम पहले ही आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समय जनता को राहत देना है। ऐसे में सरकार सरकार गलत फैसले लेने से बचे और बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के प्रयास करें न कि महंगाई थोपने के अवसर ढूंढे जाए। 

यशवंत छाजटा ने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा को महंगाई नजर नहीं आ रही है। विपक्ष में रहते हुए भाजपा के जो नेता सड़कों पर प्याज की माला और सिलेंडर के कट आउट लेकर उतरते थे, उन्हें आज महंगाई के चरम पर पहुंच जाने के बाद भी इसका अहसास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार को कोई राहत नहीं दे सकती है तो जनता पर महंगाई भी न थोपे।

राहत पैकेज जारी किया जाए – छाजटा
छाजटा ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच, जिनके काम धंधे बंद पड़े हैं, उनकी मदद के लिए सरकार आगे आए और कोई राहत पैकेज प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के गुणगान के साथ प्रदेश के लिए आर्थिक पैकेज लाए जाने के प्रयास होने चाहिए, ताकि प्रदेश की जनता को कुछ राहत मिल सके। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *