शिमला। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 59 और मरीजों की मौत हो गई है। प्रदेश के कांगड़ा जिले में 16, शिमला में 9, मंडी में 8 और चंबा और सिरमौर जिले में 5-5 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, हमीरपुर व ऊना जिलों में 4-4, बिलासपुर व सोलन में 3-3, किन्नौर व कुल्लू में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब कुल 2752 मरीजों की मौत हो चुकी है।
