शिमला। शिमला जिला के कोटखाई तहसील में एक कार के खाई में लुढ़कने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चालक समेत 2 व्यक्ति घायल हो गए। कोटखाई पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक कार आज दोपहरबाद 3.55 बजे शीलडु संपर्क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में तीन व्यक्ति सफर कर रहे थे। मृतक की पहचान रमेश चौहान (54) निवासी गांव दरबार, कोटखाई के रूप में हुई है। हादसे में कार चालक अमित, निवासी शिलड़ु और मोहिंदर, गांव दरबार भी घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
