Spread the love

शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 4977 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 1504, मंडी में 881, शिमला में 583, हमीरपुर में 443, बिलासपुर में 335, ऊना में 313, सोलन में 274, चंबा में 266, सिरमौर में 213, कुल्लू में 117, लाहौल-स्पीति में 29 और किन्नौर जिले में 19 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 140759 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 102499 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मंगलवार को 3098 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के 36232 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *