Spread the love
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के रिकार्ड 3842 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में रिकार्ड 1292 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। सोलन जिले में 683, सिरमौर में 416, शिमला में 378, बिलासपुर में 266, चंबा में 166, हमीरपुर में 140, ऊना में 135, मंडी में 133, कुल्लू में 120, किन्नौर में 78 और लाहौल-स्पीति जिले में 35 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 114787 मामले हो गए हैं। इनमें से अब तक 87151 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को 1480 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब 25902 एक्टिव केस हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *