शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 2453 नए मामले पाजिटिव आए हैं। मंडी जिले में सर्वाधिक 537 मामले रिपोर्ट हुए हैं। वहीं, कांगड़ा जिले में 399, सोलन में 385, सिरमौर में 288, शिमला में 216, बिलासपुर में 213, हमीरपुर में 144, ऊना में 110, चंबा में 103, कुल्लू में 43, लाहौल-स्पीति में 14 और किन्नौर में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 104491 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 82481 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब प्रदेश में 20727 एक्टिव केस हो गए हैं।
