Spread the love

शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2358 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 594, मंडी में 442, हमीरपुर में 220, सोलन में 195, शिमला में 186, ऊना में 183, बिलासपुर में 179, सिरमौर में 139, चंबा में 121, कुल्लू में 42, किन्नौर में 35 और लाहौल-स्पीति जिले में 22 मामले पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 99287 मामले हो गए हैं और इनमें से अब तक 79310 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को 1730 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में इस समय 18425 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *