शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 37 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा मौतें कांगड़ा जिले में हुई हैं। कांगड़ा जिले में 10 मरीजों की मौत हुई है। सिरमौर जिले में 7 मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं, शिमला जिले में 5, हमीरपुर व ऊना में 4-4, मंडी में 3, कुल्लू में 2 और किन्नौर और सोलन जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
