Spread the love

शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 32 मरीजों की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में 12 मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं, मंडी व शिमला जिले में 4-4 मरीजों की मौत हुई है। हमीरपुर व ऊना जिलों में 3-3 मरीजों को कोरोना वायरस ने लील लिया, जबकि सिरमौर व सोलन में 2-2 और बिलासपुर व कुल्लू जिले में एक-एक मरीज की इस वायरस से मौत हो गई। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1323 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *