शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 13 और मरीजों की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 5 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, ऊना, सोलन व शिमला जिलों में 2-2 और मंडी व चंबा जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में 65 वर्षीय महिला, 72 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला के अलावा 66 वर्षीय पुरूष व 60 वर्षीय पुरूष शामिल हैं। वहीं, ऊना जिले में 75 वर्षीय बुजुर्ग व 29 वर्षीय युवक की इस संक्रमण से मौत हो गई। सोलन जिले में 56 वर्षीय महिला के साथ-साथ 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। शिमला जिले में 89 वर्षीय बुजुर्ग, 68 वर्षीय पुरूष, मंडी में 61 वर्षीय महिला और चंबा जिले में 68 वर्षीय महिला ने इस संक्रमण से जूझते हुए दम तोड़ दिया।
