Spread the love

नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर ने महामाया बालासुन्दरी मन्दिर त्रिलोकपुर में 13 अप्रैल से 27 अप्रैल 2021 तक मनाए जाने वाले चैत्र नवरात्रों के लिए पुजारियों, दुकानदारों, होटल, ढाबे व स्वास्थ्य कर्मियों सहित श्रद्धालुओं के लिए  एसओपी जारी की  है।
     इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने आज आदेश जारी किए है जिनके अनुसार महामाया बालासुन्दरी मन्दिर में  श्रद्धालुओं  को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति होगी। यदि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान किसी श्रद्धालु में कोविड-19 के लक्षण पाए जाते है तो उसे मन्दिर में प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी। सभी श्रद्धालुआंे को अपने फोन पर आरोग्य सेतु ऐप्प डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। श्रद्धालुओं को कोविड-19 के एसएमएस प्रोटोकॉल का पालन करना होगा जिसके अतंर्गत उचित दूरी, मास्क पहनना, हाथों को सेनिटाइज करना शामिल है। मन्दिर प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं को न्युनतम 6 फुट की दूरी बनाई रखनी होगी। इसके अतिरिक्त, मन्दिर में दर्शन के दौरान मूर्तियों को छुने तथा चुन्नी चढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा और मन्दिर में भजन-कीर्तन, लंगर व रात्री ठहराव की अनुमति नहीं होगी। दिव्यांगजनों के लिए मन्दिर परिसर में दर्शन करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
  आदेशानुसार पुजारी द्वारा प्रसाद, मोली का वितरण नहीं किया जाएगा व श्रद्धालुओं की सामुहिक या व्यक्तिगत रूप से पूजा-अर्चना, कन्या पूजन, मुन्डन व हवन पर भी प्रतिबंध रहेगा। गर्भ गृह में केवल एक समय में एक ही पुजारी पूजा करेगा। सभी पुजारी मन्दिरों में कोविड-19 के लिए जारी दिशानिर्देशों की अनुपालना करेंगे।
  मन्दिर परिसर के समीप स्थित होटल व ढ़ाबा मालिकों को कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करना होगा। इसके अतिरिक्त दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर कुछ भी प्रदर्शित नहीं कर सकेंगे। इन आदेशों के उल्लघंन करने पर संबंधित दुकान को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा।
सफाई कर्मचारी दिन में तीन बार मन्दिर परिसर में सफाई करेगे व एकत्रित कचरे को समय पर निष्पादन स्थल पर पहुंचाना सुनिश्चित करेगे। उपायुक्त ने महामाया बालासुन्दरी मन्दिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि वह जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए कोविड-19 एसओपी का पालन करना सुनिश्चित करें ताकि कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *