Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से दो और मरीजों की मौत हुई है। ये मौतें, शिमला और ऊना जिले में हुई है। शिमला जिले में 85 वर्षीय बुजुर्ग की इस संक्रमण से मौत हुई है, जबकि ऊना में 50 वर्षीय महिला ने इस संक्रमण के चलते दम तोड़ा है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 1014 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

उधर, प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 266 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 63, सोलन में 47, ऊना में 43, हमीरपुर में 40, सिरमौर में 29, बिलासपुर में 16, शिमला में 15, मंडी में 10, चंबा में 2 और लाहौल-स्पीति जिले में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना वायरस के कुल 61301 मामले हो गए हैं। बुधवार को 65 मरीज ठीक हुए हैं और राज्य में कुल 58615 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 1654 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *