Spread the love
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के सुझाव पर अखिल भारतीय प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष सचिन राव ने प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण विभाग में सभी ब्लॉकों व जिलों में प्रशिक्षण संयोजक के पद भरने को अपनी मंजूरी दे दी है।
प्रदेश कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल ने आज यहां बताया कि इन पदों को भरने की प्रक्रिया 15 मार्च से 15 अप्रैल तक चलेगी और इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के प्रशिक्षण विभाग में आवदेक सीधे आवेदन पत्र भेजे सकते हैं।
हिमराल ने बताया कि 71 ब्लॉकों व 13 संगठन जिलों में कुल 85 पदों के लिये साक्षात्कार लिए जाएंगे और उसके बाद उन्हें संयोजक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी ब्लॉकों में एक एक दिवसीय पार्टी का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और जिला स्तर पर यह प्रशिक्षण शिविर दो दिनों का होगा। उनका कहना था कि पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार की अहम जिम्मेदारी इन सभी संयोजकों पर होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *