शिमला। शिमला पुलिस ने आज सुबह तारा देवी में एक बस में सवार दो युवकों से 32.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में गिरफ्तार युवा सोलन जिले के हैं। इनमें जाबली का 25 वर्षीय रोहित कुमार, जबकि दूसरा 26 वर्षीय हनी कुमार राजपुरा के जाबली का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक तारा देवी के पास एक बस को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान तलाशी के दौरान दो युवकों के पास यह यह चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इन दोनों युवकों को नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
