शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस के 50196 मामले हो चुके हैं। मंगलवार को राज्य में कोरोना संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत हो गई। शिमला जिले में ही 6 मरीजों की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में 6, कुल्लू, मंडी और ऊना जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई है। शिमला जिले में 47 वर्षीय पुरूष, 72 वर्षीय वृद्धा, 64 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला, 58 व 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में 72 व 75 वर्षीय बुजुर्गों की मौत हुई है। वहीं, कुल्लू में 68 वर्षीय वृद्धा, मंडी में 47 वर्षीय व्यक्ति और ऊना में 83 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोेना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 824 मरीजों की मौत हो चुकी है।
