Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने राज्य सरकार को निजी स्कूलों व अभिभावकों के बीच चल रहे विवाद को जल्द हल करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि इस बारे सरकार को स्पष्ट दिशा निर्देश स्कूल प्रबंधन को देने चाहिए, जिससे यह आंदोलन खत्म हो सके।
राठौर ने पिछले कुछ दिनों से निजी स्कूलों व अभिभावकों के बीच चल रहे इस विवाद पर सरकार की ढुलमुल नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत इस पर कोई फैसला लेते हुए अभिभावकों को राहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन को अपने स्टाफ को वेतन देने में अगर कोई मुश्किल आ रही है तो सरकार को इसे वहन करते हुए इन स्कूलों की आर्थिक मदद करनी चाहिए और यह पूरी तरह सुनिश्चित भी किया जाना चाहिए कि इस दौरान का वेतन स्टाफ को मिले।
राठौर ने निजी स्कूल प्रबंधन को भी अपना रुख नरम करने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें बातचीत कर इस मसले को हल करना चाहिए, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर अब कोई ज्यादा विलंब न पड़े। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निजी स्कूल प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए उन्हें प्रदेशहित व बच्चों के भविष्य को देखते हुए इस विवाद को सुलझाने के लिए आगे आना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *