Spread the love

शिमला। हिमाचल में सोमवार को कोरोना वायरस के 443 नए मामले पाजिटिव आए हैं। मंडी जिले में सर्वाधिक 109, शिमला जिले में 81, कुल्लू में 73, लाहौल-स्पीति में 71, कांगड़ा में 54, सोलन में 17, किन्नौर में 11, चंबा में 10, बिलासपुर में 9, सिरमौर में 6 और ऊना में दो मरीज कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 30 हजार पार हो गया है और यह 30156 पहुंच गया है। राज्य में अब तक 22910 मरीज इस संक्रमण के मात दे चुके हैं। सोमवार को 539 मरीज ठीक हुए हैं और अब राज्य में कोरोना संक्रमण के 6775 एक्टिव केस हैं। 

शिमला जिले के रामपुर में 22, कुमारसेन में 10, आईजीएमसी, रोहड़ू, जुब्बल-कोटखाई में 9-9, संजौली में 7, न्यू शिमला में 5, छोटा शिमला में 4, कसुंपटी, भट्टाकुफर में 3-3, विकासनगर में 2,  चक्कर, नाभा, कच्ची घाटी, खलीणी, लक्कड़ बाजार, ढली, धामी, केल्टी, विधानसभा के समीप, शनान, मतियाणा और नेरवा में एक-एक मरीज कोरोना पाजिटिव आया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *