Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत हो गई है। शिमला जिले में ही कोरोना संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा 100 पहुंच गया है। शुक्रवार को शिमला जिले में 3, कुल्लू जिले में 2, कांगड़ा, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, मंडी और लाहौल-स्पीति जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। शिमला के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हुई है। शिमला जिले के रामपुर की महिला (47) को गंभीर अवस्था में बीती देररात डीडीयू के लिए रेफर किया था, लेकिन महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही 108 एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आईजीएमसी में एक 47 वर्षीय महिला की भी इसी संक्रमण से मौत हुई है। साथ ही यहां 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। 
कांगड़ा जिले में 51 वर्षीय महिला की मौत हुई है। पालमपुर के हलेर गांव की 51 वर्षीय महिला के अलावा चंबा का 38 वर्षीय व्यक्ति और हमीरपुर की 70 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हुई है। वहीं, लाहौल-स्पीति के 60 बुजुर्ग की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। मंडी में भी 58 वर्षीय व्यक्ति की भी इसी संक्रमण से मौत हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा बढ़कर 416 पहुंच गया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *