Spread the love

21 जून को पंचायत स्तर पर योग दिवस, 25 जून को काला दिवस और 28 जून को बूथों पर होगी ‘मन की बात’ : भाजपा 

भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, बालूगंज में घर-घर पहुंचाकर गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां 

शिमला। भाजपा जिला शिमला की मासिक बैठक का आयोजन दीपकमल, चक्कर में किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी सुरेश चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किए जा रहे जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश चंदेल ने कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है” केवल एक नारा नहीं बल्कि पिछले 12 वर्षों में देश में हुए अभूतपूर्व परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने, 81 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध करवाने, 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान देने तथा 60 करोड़ से अधिक लोगों को जनधन खातों के माध्यम से बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। 

सुरेश चंदेल ने बताया कि भाजपा द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पंचायत स्तर पर मनाया जाएगा। 25 जून को आपातकाल की बरसी को “काला दिवस” के रूप में मनाकर लोकतंत्र पर हुए सबसे बड़े हमले को याद किया जाएगा। वहीं, 28 जून को बूथ स्तर पर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को सुनेंगे। इसके अतिरिक्त स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क अभियान, पौधारोपण अभियान एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 

बैठक के उपरांत बालूगंज क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया। इस अभियान में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने 25 घरों तक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक ले जाने का कार्य किया।

इस अवसर पर कुसुम सदरेट, नितिन कुमार, केशव चौहान, सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, रवि मेहता, कमलजीत सूद, गणेश दत्त, रमा ठाकुर, कर्ण नंदा, शिवानी, अक्षय भरमौरी, प्यार सिंह कंवर, प्रमोद ठाकुर, प्रेम ठाकुर, विजय परमार, निखिल ठाकुर, राजीव पंडित, योग राज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *