Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि संगठन की मजबूती के लिए जो भी पद उन्हें दिया गया है उस पर उन्हें खरा उतरना होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपना-अपना दायित्व पूरी निष्ठा से पूरा करने को कहा। साथ ही कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वीरवार को प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार से मिलने आये पीसीसी के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने उनकी  नियुक्ति के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास उन पर उन्होंने जताया है उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती और इसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जो भी दिशा निर्देश उनके द्वारा उन्हें मिलेंगे, उस पर अक्षरसः अमल होगा। 

विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में नगर निकायों व पंचायतों के चुनावों में कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाना चाहिए जो पार्टी के साथ जुड़े है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में युवाओं को आगे लाने का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निकायों व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में पार्टी के सभी पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ आगे बढ़ना है। विनय कुमार ने इस दौरान सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *