Spread the love

रोहड़ू। रोहड़ू के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जांगला में शनिवार को विद्यालय के पूर्व छात्रों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक विद्यालय के वर्तमान प्रधानाचार्य परम देव शर्मा के आह्वान पर हुई।

बैठक के प्रारंभ में विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रधानाचार्य संजीव चौहान ने सभी पूर्व छात्रों का बैठक में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की उन्नति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में पूर्व छात्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने में विद्यालय प्रशासन का सहयोग करना, विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना तथा सभी के सामूहिक प्रयासों से विद्यालय की बेहतरी के लिए ठोस कदम उठाना रहा।

उपस्थित पूर्व छात्रों ने विद्यालय के विकास, अनुशासन सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को सकारात्मक दिशा देने के लिए समय-समय पर सहयोग देने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रताप शर्मा (ग्राम नंडला), उत्तम चंद (ग्राम शिरोली), राजेश ठाकुर (झलवाड़ी), चैन राम (कुलगांव), किशंबर (बंगटोट), विनोद चौहान (जांगला), ईश्वर देव शर्मा (टोडसा), डीबन लाल (बखोली), ब्रह्मदेव शर्मा (नंडला), अनूप कुमार (जांगला), रामसेन (थली), राजीव ठाकुर (थाना), सतीश शर्मा (नंडला), जसवंत सिंह (नंडला), सुनील कुमार (नंडला), यशवंत कल्याण (थली), जनक राज शर्मा (टोडसा), प्रदीप तेजवान (थली), विक्रम पाल (थली), शिशुपाल (नंडला), संजीव चौहान (थली), यशपाल शर्मा (टोडसा), महेंद्र सिंह (थाना) एवं कुलदीप सूद (बखोली) सहित अनेक पूर्व छात्रों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित अगली बैठक में “ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जांगला” की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक का समापन विद्यालय हित में मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *