शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार को लोकभवन सचिवालय द्वारा प्रकाशित वर्ष 2026 के कैलेंडर का लोकभवन में औपचारिक विमोचन किया।
कैलेंडर में राज्यपाल के वर्ष 2025 में किए गए प्रमुख जनसंपर्क कार्यक्रमों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। विशेष रूप से इसमें दो प्रमुख विषयों को उजागर किया गया है। इनमें, ‘नशामुक्त हिमाचल’ अभियान, जिसमें युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के विरुद्ध राज्यव्यापी जनजागरण, जिसे राज्यपाल द्वारा सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। सीथ ही आपदा राहत और क्षेत्रीय दौरे, जिसमें राज्यपाल द्वारा राज्य के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए गए मानवीय और निरीक्षणीय दौरे शामिल हैं, जो उनकी संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाते हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा, “यह कैलेंडर केवल तिथियों का संग्रह नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की सामाजिक चेतना, जनसरोकार और हमारी प्रतिबद्धता का दर्पण है।” उन्होंने लोकभवन सचिवालय को इस रचनात्मक प्रयास के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा सहित लोकभवन सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
