Spread the love

शिमला। प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण से चार मरीजों की मौत हो गई। ये मौतें कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और सोलन जिलों में हुई हैं। कांगड़ा जिले के टांडा मेडिकल कॉलेज में रजियाणा नगरोटा बगवां के 35 वर्षीय कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। वहीं, सोलन जिले के बरोटीवाला के ढोलर गांव के 72 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की आईजीएमसी में मौत हो गई। आईजीएमसी में ही जनजातीय जिले किन्नौर के 86 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की भी मौत हो गई। यह बुजुर्ग शूगर, बीपी के अलावा निमोनिया से भी पीड़ित था और सोमवार को उसकी मौत हो गई। इस बीच, चंबा जिले के 75 वर्षीय बुजुर्ग की भी इस सक्रमण से मौत हुई है। राज्य में अब कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा बढ़कर 267 पहुंच गया है। 

उधर, प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 168 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कुल्लू जिले में 26, सिरमौर में 24, चंबा में 21, हमीरपुर में 16, कांगड़ा जिले में 11, बिलासपुर में 10, ऊना में 8, लाहौल-स्पीति और शिमला जिले में 7-7, सोलन में 4, किन्नौर में दो मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के 19135 मामले हो चुके हैं। अब तक 16241 मरीज इस रोग से ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 201 मरीज ठीक हुए हैं और अब राज्य में 2593 एक्टिव केस हैं। मंडी जिले में 36 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना नेगेटिव आए हैं। वे पिछले सप्ताह कोरोना पाजिटिव आए थे और घर पर ही आइसोलेशन में थे।
वहीं, सिरमौर जिले के नाहन में एक साथ 20 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नगर निगम शिमला के पूर्व उप महापौर राकेश शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पूर्व उप महापौर ने पांच दिन पहले बुखार जैसे लक्षण सामने आने के बाद अपना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। इनसे पहले नगर निगम के दो और पार्षद भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हमीरपुर जिले में सोमवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट में 9 मामले कोरोना पॉजीटिव आए हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि रैपिड एंटीजन टैस्ट में पॉजीटिव पाए गए लोगों में सेरा क्षेत्र के गांव गदयाना का 72 वर्षीय व्यक्ति, मझियार क्षेत्र के गांव बंतेरा का 47 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर 4 शिवनगर के तीन लोग 42 वर्षीय व्यक्ति, 43 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय लडक़ा शामिल है। गोपालनगर दड़ूही के 54 वर्षीय व्यक्ति, मंडी जिले की संधोल तहसील के गांव लखरेहड़ के 40 वर्षीय व्यक्ति, झनियारा क्षेत्र के गांव खैंदा लोखरिया के 57 वर्षीय व्यक्ति और भोरंज के गांव महल के 56 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। वहीं, आरटी-पीसीआर टैस्ट में 7 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें पटलांदर क्षेत्र के गांव छैल के 32 वर्षीय व्यक्ति, इसी क्षेत्र के गांव बरोग के 27 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 1 हीरानगर की 32 वर्षीय महिला और 2 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। गारली क्षेत्र के गांव कोटलू की 27 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। इनके अलावा बजरोल क्षेत्र के गांव भटलंबर की 78 वर्षीय महिला की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। ऊना जिले में कोरोना संक्रमण के 8 मामले पॉजिटीव आए हैं। इनमें से 6 मामले गगरेट उपमंडल के हैं। इनमें से गगरेट का 31 और 58 वर्षीय व्यक्ति, लोहारली का 36 वर्षीय युवक, भद्रकाली का 40 वर्षीय व्यक्ति और दियोली कि 80 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं। वहीं, हरोली उमण्डल के नंगल कलां की 54 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। वहीं, अंब उपमंडल के नहरिया स्थित यूको बैंक का 28 वर्षीय कर्मी पॉजिटिव पाया गया है। उधर, शिमला जिले में छोटा शिमला और रोहड़ू में 2-2, संजौली, माल रोड, ननखड़ी में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *