Spread the love

शिमला। प्रदेश विधानसभा के सोमवार से शुरू हुए मानसून सत्र के पहले ही दिन भाजपा विधायक रीता धीमान कोरोना पाजिटिव आई हैं। इससे विधायकों में भी खौफ पैदा हो गया है। बताया जाता है कि वह रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में भी मौजूद थी। उन्हें कुछ दिनों से बुखार था और इसके बावजूद वह बैठक में आई थी। उधर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि विधानसभा के सदन को सेनिटाइज कर दिया है। साथ ही विधायक के संपर्क में आए विधायकों और अन्यों को भी आइसोलेशन में जाने को कह दिया है। 

वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह भी कोरोना पाजिटिव आई हैं। उनके पति अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की पत्नी हैं और वह कुछ दिन पहले पाजिटिव आए थे। राम सुभग सिंह के पाजिटिव आने के बाद निशा सिंह आइसोलेशन में थी और उनका कोरोना टेस्ट हुआ था और उसकी रिपोर्ट भी सोमवार देरशाम कोरोना पाजिटिव आई है। वहीं, कांगड़ा के पूर्व विधायक संजय चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बीच, देर शाम कांगड़ा के डीसी भी कोरोना पाजिटिव आए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *