Spread the love

शिमला। संसद से कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों के निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों व तानाशाही निर्णयों के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्षों की अगुवाई में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में पार्टी के अनेक नेता, पदाधिकारी अग्रणी संगठनों के पदधिकारोयों व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। इस कड़ी में शिमला में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में जिला शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में माल रोड के समीप शेरे पंजाब के पास केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

इन दौरान जितेंद्र चौधरी ने अपने सम्बोधन में केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब इस सरकार के पाप का घड़ा भर गया है। उन्होंने कहा कि संसद से जिस प्रकार सांसदों को सदन से निलंबित किया गया है वह लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सवालों से बचने के लिए सांसदों को सदन से बाहर किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी सांसद को सदन के अंदर सरकार से सवाल करने का पूरा अधिकार है, लेकिन भाजपा इस अधिकार का हनन कर रही है जो बहुत ही चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज देशभर में इस तानाशाही के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है जिससे देश के लोगों को भी भाजपा के असली चेहरे को जान सकें।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने इस दौरान कहा कि देश में इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों व तानाशाही के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से लोग परेशान हो गए हैं और अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा की विदाई तय है।

जैनब चंदेल ने संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के सांसदों के निलंबन पर भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि देश अब इस अपमान का बदला लेने को आतुर है और आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा की सत्ता से विदाई तय है। उन्होंने कहा कि आज देश में हर वर्ग दुखी व असहाय है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी से दुखी है तो जनता बढ़ती मंहगाई से।

इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत गौतम, हाउसिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा, यशपाल तनाईक, अनिता वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, कांग्रेस सचिव राजकुमारी सोनी, इंद्रजीत सिंह, गीतांजलि भागड़ा, भूपेंद्र कंवर, बलदेव ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, एसके सहगल, कसुम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, विनीता वर्मा, उमा वर्मा, प्रवक्ता जीएस तोमर, एसएस जोगटा, प्रो. मोहन झारटा, पुष्पा शोभटा, संतलाल, सेनराम नेगी, जीत राम पंवर, निशांत ठाकुर, वृंदा सिंह, रिंकू वर्मा, विनी शर्मा, तनु चौहान, सत्या मधाइक के अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी, नगर निगम शिमला के पार्षद अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लेते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *