Spread the love

शिमला। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने रविवार को यहां सरस्वती पैराडाइज अंतरराष्ट्रीय स्कूल के सभागार में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली के बाशिंदों की जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार राज्य में हर वर्ग और हर क्षेत्र के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मानवीय संवेदनाओं को अधिमान देते हुए वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कटिबद्ध हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं से उपेक्षित वर्गों को लाभ मिल रहा है। 

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के वितीय कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में विकास की रफ्तार को ग्रहण लगा है और वर्तमान राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन से कार्य कर रही है। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों से परस्पर संवाद स्थापित किया और वहां पर सामुदायिक भवन व पुस्तकालय बनाने का आश्वासन दिया। इसके  अतिरिक्त राज्य परिवहन निगम की नियमित बस सेवा,  वर्षा शालिका, खेल मैदान, सार्वजनिक शौचालय और एम्बुलेंस रोड की मांगों को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया। 

इससे पहले, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी बलदेव ठाकुर और रमेश छाजटा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें अपनी  समस्याओं से  अवगत करवाया। इस अवसर पर नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र अत्री, पार्षद कुलदीप ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, विनय शर्मा, विशाखा मोदी, शांता वर्मा, शीनम कटारिया, प्राचार्य मनजीत राणा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *