Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 12 से 17 अक्टूबर तक अपने संसदीय क्षेत्र मण्डी के दौरे पर रहेंगी।

कांग्रेस महासचिव कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव अमित पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभा सिंह 12 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे शिमला से मण्डी के लिये रवाना होंगी। इस दिन रात्रि विश्राम मण्डी परिधि गृह रहेगा।

उन्होंने कहा कि 13 अक्टूबर को प्रतिभा सिंह बंजार विधानसभा क्षेत्र के लारजी में पार्टी कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उसके बाद वह उदयपुर को रवाना होंगी। उनका रात्रि विश्राम लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह रहेगा।

अमित पाल सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर को प्रतिभा सिंह लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के शौर, मंडल, चेरी बंगलो व किलाड़ में जन समस्याओं को सुनेगी। इसके बाद वह किलाड़ में पांगी रीजन के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी करेंगी। इस दिन रात्रि विश्राम किलाड़ रहेगा। 15 अक्टूबर को प्रतिभा सिंह किलाड़ में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इस दिन भी रात्रि विश्राम किलाड़ ही रहेगा।

उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को प्रतिभा सिंह सुबह 9 बजे किलाड़ से उदयपुर के लिये प्रस्थान करेंगी। अल्प विश्राम के बाद उदयपुर से मण्डी के लिये रवाना होंगी। रात्रि विश्राम मण्डी परिधि गृह रहेगा। 

17 अक्टूबर को प्रतिभा सिंह सुबह 7 बजे मण्डी से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *