Spread the love
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रतिभा सिंह आज से अपने संसदीय क्षेत्र मण्डी के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह इस क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी व प्रभावित लोगों से भी मिलेंगी। ये जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव अमित पाल सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रतिभा सिंह आज 25 अगस्त को दोपहर बाद 2 बजे शिमला से सुंदरनगर के लिये प्रस्थान करेंगी। सुंदरनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। इस दिन रात्रि विश्राम सुंदरनगर लोक निर्माण विश्राम गृह रहेगा।

26 अगस्त को प्रतिभा सिंह नाचन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान प्रतिभा सिंह लोवर बेहली, तमरोह की ग्राम पंचायत दयारी, सालवाहन, राफेल, लोवर पधारु व उप्पर पधारु के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। रात्रि विश्राम चैलचौक वन विभाग गृह होगा।
27 अगस्त को नाचन विधानसभा क्षेत्र के ही चपरहां, स्यांज, मोवीसेरी, बासा, बजरोहरु, करनाल की ग्राम पंचायत तूंनो, जाछ, भलोटी व जहोल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मिलेंगी। रात्रि विश्राम परिधि गृह मण्डी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *