Spread the love
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल की सुक्खू सरकार प्रदेश की जनता पर हर दिन महंगाई का बोझ डाल रही है। नगर निगम शिमला में कांग्रेस ने चार फीसदी प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आये दिन किसी न किसी तरह से आम लोगों से जुड़ी चीजें महंगी करती जा रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही वैट बढ़ाकर डीज़ल महंगा कर दिया। कमर्शियल बिजली के दाम बढ़ा दिये, जिसका सीधा असर प्रदेश के लोगों पर पड़ा। इसके बाद नगर निगम शिमला में पानी की क़ीमतों में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी। कूड़ा उठाने का बिल बढ़ा दिया और अब प्रॉपर्टी टैक्स में भी चार प्रतिशत की वृद्धि कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हर दिन किसी न किसी प्रकार के जनविरोधी फ़ैसले ले रही है, जिसका असर हिमाचल के लोगों की जेबों पर पड़ रहा है और आम जीवन में भी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जो विपक्ष में रहकर महंगाई की दुहाई देती थी, लेकिन उस समय भी भाजपा ने जनता को राहत प्रदान करने के लिए बिजली, पानी एवं बस किराया जैसी मूलभूत सुविधाओं में छूट देकर अपने प्रदेश की जनता को राहत देने काम किया था। उन्होंने कहा कि वे सुक्खू सरकार की मनमानी नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार हर चीज की क़ीमतें बढ़ाने के बजाय हिमाचल के विकास पर ध्यान दे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *