Spread the love
धर्मशाला। हिमाचल की दूसरी राजधानी धर्मशाला में नाबार्ड के जरिए सडकों के अच्छे दिन आ गए हैं। धर्मशाला से विधायक एवं कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने अपने इस कार्यकाल में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से आधा दर्जन सडकों एवं पुलों को करोड़ों रुपए मंजूर करवा लिए हैं। ये जानकारी विधायक सुधीर शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि बजट मिलने के बाद अब तेजी से इन सडकों का काम शुरू हो जाएगा। इन सडकों के बनने से धर्मशाला हलके में पर्यटन को नए पंख लगने जा रहे हैं।
सुघीर शर्मा ने बताया कि मकलोडगंज से भागसूनाग, टऊ, चोला बनगोटू सड़क को 6.38 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है, इसमें चरान खड्ड पर पुल भी प्रस्तावित है। इस सडक की लंबाई 2.27 किलोमीटर होगी। नाबार्ड से दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट हीरू दुशालन से गमरू चोला सडक का है। इसके लिए 5.51 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट मंजूर हुआ है। इस 2.60 किलोमीटर लंबे मार्ग का संवर्धन होगा। इसमें भी चरान खड्ड पर पुल बनेगा। तीसरा बड़ा बजट ग्राम पंचायत कंड करडियाणा का है। इसमें वार्ड चार व पांच के लिए 2.11 किलोमीटर सडक का निर्माण होगा। इस सडक के लिए 2.31 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। सुधीर शर्मा ने बताया कि इससे हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। पंचायत बाहल के लिए 3.4 किलोमीटर लंबी सडक बनेगी। इस लिंक रोड पर 9.53 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए भी नाबार्ड से बजट मंजूर हो चुका है। उन्होंने कहा कि इन सडकों के लिए अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इन पर तेजी से काम शरू हो जाएगा।
नड्डी से धर्मकोट का सफर होगा सुहाना
सुधीर शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नड्डी और धर्मकोट के लिए बेहतर सडक बनाई जा रही है। इन दोनों क्षेत्रों में दुनियाभर से सैलानी आते हैं। धर्मकोट से नड्डी के लिए बनने वाली सडक के लिए नाबार्ड से 3.60 करोड़ से ज्यादा की रकम मंजूर हुई है। इस सडक की लंबाई 2.46 किलोमीटर होगी। इस सडक को उच्च मानदंडों पर बनाया जाएगा।
टूरिज्म से रोजगार के द्वार
उन्होंने कहा कि धर्मशाला में कई पर्यटक स्थलों के लिए सडक की दिक्कत रही है। अब इन मार्गों के बनने से दुनिया भर के सैलानी देश-विदेश में धर्मशाला को लेकर अच्छा संदेश लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरे प्रदेश का समग्र विकास कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *