Spread the love
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को यहां जगत एंटरटेन्मेंट कम्पनी द्वारा निर्मित वीडियो एल्बम जोगिया जारी की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एल्बम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी तथा राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचली कलाकारों की बढ़ती लोकप्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि एल्बम में योगदान देने वाले सभी कलाकार हिमाचल से हैं तथा इस एल्बम के मााध्यम से इन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचली संगीत में प्रदेश की परम्पराओं तथा मूल्यों को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से जहां युवा पीढ़ी को देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू होने का मौका मिलता है वहीं हिमाचल की संस्कृति को देश-विदेश में लोकप्रिय बनाने में मदद भी मिलेगी। उन्होंने जीवन में सफलता प्राप्त करने में कठिन परिश्रम के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने युवाओं को जीवन की चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इससे पूर्व, कम्पनी के मुख्य प्रबंध निदेशक जगत गौतम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री दीपा दास मुंशी, विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, कांग्रेस नेता विवेक शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *