Spread the love
शिमला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के बाद अब शिमला नगर निगम में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने दावा किया कि कांग्रेस नगर निगम के चुनावों में तीन चौथाई के बहुमत से जीतेगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस शहर के लोगों को मूलभूत सुविधा देने के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से शिमला पहाड़ों की रानी के विकास के लिए काम करेगी‌।
डिप्टी सीएम ने बीजेपी पर शिमला नगर निगम के चुनाव टालने के आरोप लगाए और कहा कि अब तक इतिहास में यह पहली दफा हुआ है कि शिमला एमसी के चुनाव टाले गए हैं. भाजपा हार के डर से चुनाव कराने का साहस नहीं जुटा पाई। उन्होंने कहा कि एमसी चुनावों को लेकर बीजेपी में परेशानी है। यह इस बात से भी साफ हो जाती है कि इन चुनावों के बीच में ही पार्टी को अपना प्रदेशाध्यक्ष और संगठन सचिव बदलना पड़ा है।
अग्निहोत्री ने भाजपा के नए अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के ब्यानों का जिक्र करते हुए कहा कि बिंदल कर रहे हैं कि उनका एमसी शिमला चुनावों से कोई सरकार नहीं है। उनकी इनिंग तो इसके बाद लोकसभा चुनावों के लिए शुरू होग। यह स्पष्ट संकेत है कि इन चुनावों में बीजेपी हार रही है।
कांग्रेस सरकार पर गारंटियों को पूरा न करने के आरोपों पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस के लिए गारंटियां राजधर्म है जिनको वह हर हाल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पहली गारंटी ओल्ड पेंशन योजना लागू कर 1.36 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिल गया है। अन्य गारंटियों को भी सरकार पूरा करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *