Spread the love
रिकांगपिओ। देशभर में चल रहे पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत आज जिला किन्नौर स्थित भावानगर के लुतुकसा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कृषि अधिकारी ओम प्रकाश बंसल ने किसानों व स्थानीय निवासियों को मोटे अनाज के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शिविर में मौजूद सभी किसानों व स्थानीय निवासियों से मोटे अनाज को अपनी दिनचर्या के खान पान में शामिल करने का भी आग्रह किया।
उन्होंने इस अवसर पर किसानों को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से भी अवगत करवाया तथा बताया कि खेती में अच्छी पैदावार हेतु मृदा की वैज्ञानिक जांच आवश्यक है जिसके लिए जिला में मृदा परीक्षण के नमूनों की जांच ब्लॉक स्तर पर की जा रही है ताकि किसानों को मृदा की गुणवत्ता के अनुसार विभिन्न फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा सके व फसलों की पैदावार को बढ़ाया जा सके व साथ ही किसानों को खेतीबाड़ी से संबंधित समस्यायों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर कृषि विकास अधिकारी रूप लाल, कृषि प्रसार अधिकारी अनिल कुमार सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *