शिमला। सरकार ने बिलासपुर जिले के डीसी के बाद अब वहां के एसपी भी बदल दिए हैं। सरकार ने डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन को वहां का एसपी लगाया है, जबकि वहां के एसपी दिवाकर शर्मा को जंगलबैरी स्थित चौथी बटालियन का कमांडेंट लगाया है। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।
