Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित सेवा संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने यहां संघ की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष के लिए 15 हजार रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निराश्रित महिलाओं और अनाथ बच्चों की सहायता के लिए मददगार साबित होगा।
उन्होंने समाज सेवियों और समाज के सुविधा सम्पन्न वर्ग से इस कोष में उदारतापूर्ण दान करने का आह्वान किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *