Spread the love
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने कहा है कि एग्जिट पोल के आधार पर भाजपा के जो लोग खुश होना चाहते हैं वह एक दिन के लिए खुशी मना लें, क्योंकि 8 दिसंबर को हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनबल की जीत होगी। प्रदेश की जनता ने भाजपा का धनबल को पूरी तरह धाराशाही कर दिया है।
नरेश चौहान ने मंगलवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय मीडिया ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को आगे दिखाया है। दूसरी तरफ कुछ मीडिया हाउस कांग्रेस की सरकार भी बना रहे हैं। लेकिन साथ ही कहा कि एग्जिट पोल चाहे जो भी कहे, प्रदेश में कांग्रेस कम से कम 42 सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 77 फीसदी मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि जब भी भारी मतदान होता है तो वह बदलाव कि लिए ही होता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही उप चुनाव हुए थे। लोगों में सरकार के प्रति रोष तभी से दिखना शुरू हो गया था।
चौहान ने कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस की जीत यह बता चुकी थी कि सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ प्रदेश की जनता में कितना रोष है। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी गारंटी पर चुनाव लड़ा है। वहीं, भाजपा ने पैसों के दम पर असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा और इससे लोगों में सत्तारूढ़ भाजपा के प्रति रोष देखा गया।
हाईकमान तय करेगा मुख्यमंत्री चेहरा – चौहान
मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में नरेश चौहान ने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद दिल्ली से ऑब्जर्वर आएंगे। ऑब्जर्वर सभी विधायकों की राय लेंगे और अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ही मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगा। वहीं, ईवीएम की सुरक्षा को लेकर पूछे सवाल पर नरेश चौहान ने कहा कि ईवीएम पर न केवल हिमाचल, बल्कि जिन भी राज्यों में चुनाव होते हैं, वहां सवाल उठते हैं। यह एक बड़ा मामला है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *