शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (समन्वय) देवेंद्र बुशैहरी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 26 नवंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में भारतीय संविधान दिवस मनाया जाएगा। इसी संदर्भ में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन शिमला में प्रातः 11 बजे इस उपलक्ष्य पर एक संगोष्ठी आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं, विद्वानों व बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया है।
बुशैहरी ने कहा कि इस संगोष्ठी में भारत संविधान निर्माता डा. भीमराव अंम्बेडकर के अहम योगदान को याद किया जाएगा तथा देश के संविधान को और अधिक मजबूत कैसे किया जा सकता है, इस विषय पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर संविधान निर्माता डा. भीमराव अंम्बेडकर के योगदान को याद करते हुये संविधान की रक्षा करने की षपथ भी दिलाई जाएगी।
