Spread the love

शिमला। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने शनिवार को यहां स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर रिज मैदान में पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर उनके देश के लिए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की तथा राज्य की स्थापना में उनकी अहम भूमिका की सराहना की।
उन्होंने युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सके। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *