Spread the love

शिमला। शिमला जिले के कसम्पटी निर्वाचन क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी रही विजय ज्योति सेन घर-घर जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के प्रपत्र बांट रही हैं। विजय ज्योति सेन ने बताया कि उनके द्वारा अभी तक दस से अधिक गांव को दौरा करके लोगों को तीन-तीन प्रपत्र की प्रतियां बांटने के अतिरिक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क और फेस कवर वितरित किए गए हैं। इस दौरान इनके द्वारा लोगों की पानी, बिजली इत्यादि समस्याओं को भी सुना गया और उनका समाधान किया गया। 
विजय ज्योति सेन ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान विशेषकर महिलाओं से मोबाईल पर आरोग्य सेतू एप्प भी डाउनलोड भी करवाए गए। बता दें कि कसुम्पटी भाजपा मंडल आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस के अभेद्य किले को फतह करना चाहती है, जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता अभी से जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों बारे जानकारी देने के उद्देश्य से कसम्पटी निर्वाचन क्षेत्र में योजनाबद्ध ढंग से डोर टू डोर प्रचार अभियान आरंभ किया गया है। इसके प्रथम चरण में निर्वाचन क्षेत्र के पांच हजार घरों को लक्षित करके प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है। उनका कहना था कि अभी तक केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रचार सामग्री की केवल 15 हजार प्रतियां प्राप्त हुई है और दूसरे चरण में इस विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर को कवर कर लिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *