Spread the love
शिमला। प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के रहने वाले महाजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि महाजन लंबे समय तक युवा कांग्रेस में रहे और चंबा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व से उनका मोहभंग हो गया।

कपूर ने कहा कि महाजन ने दिल्ली में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास राज्य या देश के कल्याण के लिए कोई नेतृत्व, नीति या दृष्टि नहीं हैए यही वजह है कि पार्टी के कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार है जिसने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा के शासन के दौरान सराहनीय काम किया है और राज्य का सर्वांगीण विकास किया है। इसके अलावाए पीएम मोदी ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान की है जिससे राज्य के लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति हुई है। उन्होंने आगे कहा कि इसके परिणामस्वरूप भाजपा हिमाचल में मिशन रिपीट को दोहराएगी और भाजपा एक बार फिर लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *