Spread the love
शिमला। आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा चुनावी हथियार “डोर टू डोर” अभियान की शुरूआत 25 सितंबर को पार्टी पालमपुर से करने जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए आप कार्यकर्ता और आप पदाधिकारी और नेता, हिमाचल में लगभग 15 लाख घरों तक आम आदमी पार्टी की हिमाचलवासियों को दी गई 11 गारंटियों के बारे विस्तार से जानकारी देंगे। इस अभियान में आप कार्यकर्ता आप की नीतियों और गारंटियों को हर घर पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस कार्यक्रम में आप कार्यकर्ता, प्रदेश के हर वर्ग तक “आप” की गारंटियों की जानकारी के साथ उनको अरविंद केजरीवाल की हिमाचलवासियों को दी हुई गारंटियों के गारंटी कार्ड भी देगी।
सुरजीत ठाकुर ने कहा कि पार्टी के इस अभियान के तहत हिमाचल की जनता को दी गई अरविंद केजरीवाल की सभी गारंटी को हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए आप कार्यकर्ता तैयार हैं और इसके लिए बकायदा सबको प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव तक हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने विधानसभा के अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक इस अभियान को ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आप के इस अभियान में पंजाब और दिल्ली से आप मंत्री विधायक भी कार्यकर्ताओं के साथ “डोर टू डोर” अभियान का बनेंगे हिस्सा:आप
आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के इस अभियान में आने वाले समय में पूरे हिमाचल में दिल्ली और पंजाब के आप नेता, मंत्री और विधायक भी डोर टू डोर अभियान में शामिल होंगे और अरविंद केजरीवाल की हिमाचल के लिए दी हुई 11 गारंटियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इन गारंटियों में, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सम्मान राशि, शहीद सम्मान, ओपीएस, बागवानों व किसानों के हक देना समेत 11 गारंटियों को हिमाचल के घर-घर और हर परिवार तक पहुंचाना आप का मुख्य लक्ष्य होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *