Spread the love
बिलासपुर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की फील्ड स्टाफ एसोसिएशन द्वारा गत वर्ष सेवानिवृत्त हुए और इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले विभाग के तकनीकी कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित करने के लिए जिला बिलासपुर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में सेवानिवृत्त सहायक सूचना अधिकारी रमेश ठाकुर, सेवानिवृत साउंड रिकॉर्डिस्ट जयप्रकाश ठाकुर तथा 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले सहायक सूचना अधिकारी सुरेश ठाकुर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशालय शिमला से संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर व महेश पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे । समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से विभाग के तकनीकी कर्मियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर तथा महेश पठानिया ने इन कर्मियों द्वारा विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना की तथा उनके आने वाले भविष्य के लिए मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राज्य सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए शुरू किए गए विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करता है। इस कार्य को विभाग के तकनीकी कर्मी अपनी मेहनत से इसे जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज सूचना क्रांति के दौर में सूचनाओं के प्रसार में तेजी आई है इसलिए विभाग के तकनीकी कर्मियों को हाईटैक करने के लिए उनको प्रशिक्षण किया जाएगा।
इस अवसर पर हिम लोक सम्पर्क फील्ड स्टाफ संघ के पदाधिकारियों ने कार्य निष्पादन में आने वाली कठिनाइयों को संयुक्त निदेशक के सम्मुख रखा जिसका उन्होंने यथासंभव समाधान करने का आश्वासन दिया।
सम्मान समारोह में जिला लोक सम्पर्क अधिकारी बिलासपुर कुलदीप गुलेरिया, संघ के कार्यकारी प्रधान नरेन्द्र कटवाल, महासचिव रमेश शर्मा, सहायक सूचना अधिकारी मण्डी शिवराम शर्मा, सहायक सूचना अधिकारी शिमला विनोद कुमार, सहायक सूचना अधिकारी हमीरपुर निर्दोष कुमार सहित विभिन्न जिलों से आए विभाग के अन्य तकनीकी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *