Spread the love
शिमला। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी 21 जुलाई को प्रातः 10ः30 बजे छोटा शिमला ईडी कार्यालय के समक्ष कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में विशाल विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेन्द्र बुशैहरी ने बताया कि इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व सांसद प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के अलावा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षों, कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुख एवं उनके पदाधिकारी शामिल होंगे।
बुशैहरी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों तथा जिला व ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्षों व पदाधिकारियों सहित सभी अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुखों व पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंन कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभी पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों से आह्वान करती है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में इस महत्वपूर्ण विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़ कर भाग लें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *