शिमला। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरडी धीमान प्रदेश ये नए मुख्य सचिव होंगे। बीती देरशाम उनके इस पद पर तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए। इससे पहले इस पद पर तैनात राम सुभग सिंह ने अपना पदभार छोड़ दिया था और उन्हें फिलहाल प्रशासनिक सुधार विभाग में प्रधान सलाहकार लगाया गया है। समझा जाता है कि राम सुभग सिंह को बहुत जल्द नई जिम्मेदारी मिलेगी। उन्हें मुख्य सूचना आयुक्त लगाया जा सकता है। वीरवार को कैबिनेट बैठक के बाद राम सुभग सिंह ने अपना पदभार छोड़ दिया था और फिर सरकार ने आरडी धीमान को इस पद पर तैनाती दे दी।
