Spread the love

शिमला। हिमाचल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष व दो बार विधायक रहे पूर्व मंत्री पं. खीमी राम आज कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के समक्ष वह कांग्रेस में शामिल हुए। खीमी राम को पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के विश्वासपात्र माना जाता था। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा भी मौजूद थे। 

बंजार विधानसभा क्षेत्र में खीमी राम शर्मा की अच्छी पकड़ मानी जाती है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान खीमी राम ने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी, जिसके लिए वे भरपूर प्रयास करेंगे। हम जनता के बीच जाकर महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को रखेंगे। कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया।

बता दें कि पिछले लंबे समय से बीजेपी ने खीमी राम को हाशिए पर रखा था। हालांकि पिछले दिनों प्रदेश बीजेपी के सह प्रभारी संजय टंडन खीमी राम शर्मा के घर पहुंचकर उनसे बातचीत की थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में खीमी राम शर्मा का टिकट कटने के बाद से वह पूरी तरह से हाशिए पर थे। इसके बाद न तो सरकार ने उन्हें पूछा और न ही संगठन में कोई ओहदा दिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *