Spread the love
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को उनकी 20वीं पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई ने एक सभा का आयोजन किया। इस सभा में जुब्बल-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, विभिन्न पंचायतों के वर्तमान व पूर्व प्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ठाकुर रामलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
जुब्बल-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि विकास पुरूष पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल ने जुब्बल-नावर-कोटखाई को सींचा है। सेकेंड, बाग़वानी, शिक्षा, स्वास्थ्य ढांचे को स्थापित करने में पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल का योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल ने ग़रीब, असहाय और पिछड़े तबकों की सेवा में और उत्थान के लिए जीवन समर्पित किया। रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के आदर्शो, सिद्धान्तों और समाज के लिए किए विकासात्मक कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। सभा में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को याद किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *